देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को अगवा कर जबरन शादी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उक्त मामले में मुख्य आरोपी दीपक राउत के अलावा शिवम राउत, बरुण राउत व बिनोद राउत के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीया युवती के पिता ने थाना में चार आरोपियों के खिलाफ बेटी का अपहरण कर जबरन शादी करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी होने पर विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी दी। घटना 4 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे की बताई गयी है। आरोपी दीपक राउत, पिता- प्रमोद राउत ने फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.