अंबेडकर नगर, जून 3 -- टांडा। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने युवतियों पर फब्तियां कसने तथा अभद्र इशारे करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि उपनिरीक्षक रीता यादव ने मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना पर ईस्माइलपुर बेल्दहा विद्यालय के पास अभिषेक यादव पुत्र मंशाराम निवासी ईस्माइलपुर बेल्दहा को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ वांछित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...