शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- निगोही। निगोही में युवतियों से बातचीत के दौरान एक मामला चर्चा का विषय बन गया। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान युवतियां मौके से भागने लगीं, जिस पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवतियों को थाने ले गई और उनसे पूछताछ की। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...