रांची, जून 21 -- रांची, संवाददाता। सीएससी झारखंड टीम और यूवाह-यूनिसेफ की ओर से डिजिटल गर्ल्स हब कार्यक्रम के तहत रविवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग की युवतियों और महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना था। रोजगार मेले में टाइम्स एम्प्लॉय इंडिया फाउंडेशन, आयुदा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, साहाना क्लोदिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (कोयंबटूर), कामाख्या कॉरपोरेट प्राइवेट लिमिटेड और किशोर एक्सपोर्ट्स, रांची समेत कई संस्थानों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में युवतियों ने उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया और चयन प्रक्रिया में शामिल हुईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएससी संचालक शाहबाज खान और विनोद कुमार झा की अहम भूमिका रही। ग्राम पंचायत मुखिया सोमा उरांव, उपमुखि...