आगरा, जून 1 -- समाजवादी पार्टी ने युवजन सभा की जंबो कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें 51 पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्यों को शामिल किया गया है। दयालबाग स्थित एक होटल में सोमवार को इसकी घोषणा की गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। युवजन सभा के नए जिलाध्यक्ष योगेश यादव प्रधान हैं। जबकि उपाध्यक्ष सुनील यादव, सनी छाबड़ा, राजू दिवाकर, प्रवेंद्र यादव, मनोज सिंह जाटव, उमेश लवानिया, राजेश कुमार त्यागी, सुखबीर सिंह गुर्जर, जय तोमर, जेपी यादव बनाए गए हैं। महासचिव रंजीत कुमार, कोषाध्यक्ष मनोज कुशवाह नियुक्त किए गए हैं। इनके अलावा 15 सचिव, 15 कार्यकारिणी सदस्य, 6 विधानसभा अध्यक्ष, 15 ब्लाक अध्यक्ष, 10 नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक अध्यक्ष योगेश प्रधान ने कहा कि प...