आदित्यपुर, अप्रैल 8 -- गम्हरिया। दुग्धा निवासी सूरज कुमार दास का छोटा पुत्र 24 वर्षीय अमरजीत दास पिछले 21 दिनों से लापता है। पिता ने इसकी लिखित जानकारी गम्हरिया थाना में देते हुए खोजबीन करने की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि अमरजीत 17 मार्च को घर से पुरूलिया किसी कंपनी में इंटरव्यू देने निकला था जो अभी तक वापस नहीं लौटा है। पुलिस उसकी तलाश करने में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...