मैनपुरी, जनवरी 3 -- किशनी। कस्बा के नगला दलफ कलां निवासी श्याम बिहारी लाल ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की। बताया कि उनका नाती उदय कुमार पुत्र प्रमोद कुमार डी फार्मा की परीक्षा देने के लिए जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद गए थे। उदय ने 20 दिसंबर को परीक्षा देकर गुरुग्राम जाने की बात कही थी। जाने से पहले उन्होंने किसी व्यक्ति से साझेदारी के लिए Rs.एक लाख रुपये लिए थे। बीती 29 दिसंबर को घर लौटने का वादा किया था लेकिन बाद में फोन पर संपर्क नहीं हो सका और उनका फोन बंद आ रहा है। चार दिन लगातार संपर्क प्रयास विफल रहने पर परिवार चिंतित है और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका है। श्याम बिहारी लाल ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर नाती को तलाश करने की मांग की है। पति से परेशान महिला ने की शिकायत किशनी। ग्राम नवलपुर फुलइया निवासी पूनम देवी ने पुलिस को शिकायत देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.