मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में रहने वाले युवक के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। युवक के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों को पुलिस में तहरीर दी है। आरोप है कि एक युवक उसको अपने साथ लेकर घर से गया था। उधर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मवाना के भौराकला निवासी जयप्रकाश बुधवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसका बेटा विष्णु आवास विकास कालोनी में अपने मामा के पास रहता था। मंगलवार की शाम को एक युवक बेटे को लेने के लिए घर पहुंचा। बेटा उसके साथ चला गया,लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। युवक के लापता होने पर परिजनों ने युवक से बेटे के बारे मे जानकारी ली तो बताया गया कि उसने तो तिगांई गांव के समीप छोड दिया था। बेटे का कोई पता न चलने पर अनहोनी की आशंका जताते ह...