युवक हत्याकांड में फरार दो नामजद गिरफ्तार
बहराइच, अगस्त 17 -- बहराइच, संवाददाता। देहात कोतवाली पुलिस ने सज्जाद हत्याकांड में फरार दो नामजदों को हाईवे पर धर दबोचा है। अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव, रमेश कुमार, सिपाही विजय पासवान, रिक्रूट सिपाही अशोक यादव ने चिलवरिया हाईवे पर दबिश दी। पुलिस ने इमलिया के मजरे लोनियनपुरवा निवासी गोलू उर्फ लालजी चौहान, रोहित कुमार चौहान को धर दबोचा है। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। देहात कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को हुई सज्जाद की हत्या मामले में उसके पिता चिलवरिया निवासी आजाद पुत्र सलार की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की धारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.