भागलपुर, मार्च 20 -- चौसा, निज संवाददाता। चौसा-उदाकिशुनगंज की स्टेट हाईवे 58 पर बुधवार की रात गोली मार कर हुई युवक की हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी रसलपुर धुरिया पंचायत का ही रहने वाला बताया जा रहा है। शुक्रवार को थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि रसलपुर धुरिया पंचायत की वार्ड नौ के धुरिया गोठ बस्ती निवासी दिलखुश कुमार की हत्याकांड में मृतक के चाचा नवल-किशोर यादव ने गांव के ही उमेश यादव का पुत्र ललन यादव सहित तीन-चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपने भतीजे की हत्या का केस दर्ज कराया था। ‌उन्होंने बताया कि गोली मारकर युवक की हुई हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्याकांड के एक नामजद ‌आरोपी ललन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्हो...