युवक हत्याकांड मामले में दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी
भागलपुर, मई 23 -- नवगछिया।निज संवाददाता। ध्रुवगंज-अंभो सड़क पर गुरुवार को बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया था। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनियां निवासी गोपाल चौधरी का 32 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई थी। घटना के दूसरे दिन भी मृतक के परिजनों ने थाना में आवेदन नहीं दिया। जिसके कारण अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि अगर परिजन आवेदन नहीं देंगे तो अंतिम विकल्प के तौर पर पुलिस के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- युवक हत्याकांड मामले में दूसरे दिन भी नहीं दर्ज हुई प्राथमिकी यह भी पढ़ें- युवक की लाश मिलने की घटना में प्राथमिकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.