प्रयागराज, मार्च 24 -- करैलाबाग में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक के बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से करीब 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। करैलाबाग निवासी आशुतोष कुमार वर्मा ने बताया कि आठ मार्च की शाम करीब तीन बजे उनके खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 99,995 रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी होते ही तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराकर ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...