बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- युवक से 8 लाख की ठगी, साइबर थाना में शिकायत दर्ज शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के कोरमा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी सुरेंद्र केवट से आठ लाख 80 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर थाना में राजस्थान के श्रीगंगा नगर के निवासी रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है। साइबर थाना की डीएसपी ज्योति कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक ने बताया कि कुछ साल पहले आरोपी के साथ एक कंपनी में काम किया था। इस दौरान आरोपी से उसकी दोस्ती गई थी। उसने बताया कि वह हर्बल मार्केटिंग का काम करता है। काम के दौरान दोनों को घाटा हो गया। इसी घाटे की भरपाई करने के लिए आरोपी ने पीड़ित से आठ लाख 80 हजार रुपया उधार लिया था। पीड़ित ने बताया कि 2023 में आरोपी के खाते में छह लाख ...