भागलपुर, दिसम्बर 5 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के महेशी गांव के रहने वाले एक युवक साइबर अपराधियों ने 54 हजार रुपये की ठगी कर लगी। घटना 10 नवंबर की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित अमित कुमार सिंह ने गुरुवार को साइबर ठगी का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में बताया है कि 10 नवंबर को एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने जिसमें ई-कॉमर्स कंपनी के कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताया। मोबाइल का स्क्रीन शेयर कर क्रेडिट कार्ड से 54,434 ठगी कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे कि कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...