गोपालगंज, दिसम्बर 8 -- थावे। एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव में विगत तीस नवंबर को नेवता करने जा रहे एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया तथा उससे 33,500 रुपए नकद और सोने की चेन छीन ली गई। घायल युवक गिरजानंद सिंह ने थाने में दिए गए बयान में बताया कि वह बाइक से सोनरपुर नेवता करने जा रहा था। इसी दौरान गांव के पवन सिंह सहित अन्य लोगों ने उसे रास्ते में रोककर घेर लिया और मारपीट और लूटपाट की। साथ ही हमलावरों ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद गिरजानंद सिंह ने गांव के ही पवन सिंह, पंकज सिंह और आदित्य सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.