शामली, मई 20 -- थानाभवन। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने एसबीआई युनो एप डाउनलोड कराने के बहाने युवक के बैंक खाते से करीब एक लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर थाना थानाभवन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाभवन क्षेत्र के गांव कुतुबगढ़ निवासी पीड़ित तीर्थ प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 14 अप्रैल 2026 को एसबीआई युनो एप की एपीके फाइल डाउनलोड की थी। इसके कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को एसबीआई युनो एप कस्टमर केयर मुंबई का कर्मचारी बताते हुए एप चालू कराने की बात कही। आरोप है कि आरोपी ने एप सक्रिय करने के नाम पर बैंक खाते में कुछ रुपये डालने को कहा। इसके बाद पीड़ित के खाते से तीन बार में 1 लाख रुपये, 1800 रुपये...