कुशीनगर, मार्च 9 -- कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के समीप एनएच-28 पर रविवार को एक युवक से लाखों रूपये छीनने का आरोप लगाया है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।शामपुर हतवा निवासी अनुराग तिवारी ने कसया थाने में तहरीर देकर बताया है कि भैसहा गांव के पास वह एक अनजान व्यक्ति से बातचीत कर रहा था और उसी दौरान बैग में रखे रूपये के बारे में बताया। उसके बाद वह पैदल ही अपने कमरे में जाने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ बढ़ा ही था कि इसी दौरान बाइक से दो युवक पास पहुंचे और उलझने लगे। छीना झपटी करने लगे, जिससे बैग फट गया और उसमे रखे लगभग 3 लाख 45 हजार रूपये सड़क पर बिखर गए। उसने बताया है कि उन युवकों की मंशा रूपये के साथ मोबाइल भी लेकर भागने की थी, लेकिन ज़ब दौड़ाया तो कुछ दूर जाकर मोबाइल फेक दिए। इस दौरान उसने डायल 112 नम...