नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, का. सं.। गोकलपुरी पुलिस ने हथियार के बल पर लूट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के 14 हजार रुपये, एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के अनुसार, गोकलपुरी फ्लाईओवर के पास गौतमबुद्ध नगर निवासी 23 वर्षीय पंकज शर्मा से तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर 50 हजार रुपये की लूट की थी। जांच के दौरान पुलिस ने गोकलपुरी इलाके से दो आरोपियों 24 वर्षीय मोहम्मद फैजल और 23 वर्षीय मनीष को दबोच लिया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.