बुलंदशहर, मार्च 6 -- ककराला मार्ग किशनघाट निवासी गोलू गिरी ने बताया कि गुरुवार की शाम वह किसी कार्य से कस्तूरबा गांधी विद्यालय के निकट गया था। आरोप है कि वहां तीन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। जिससे उसका सीधा पैर टूट गया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लकी, गुल्लू व विकास समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...