जौनपुर, अप्रैल 22 -- रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की रात एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग मारपीट कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भवानीगंज गांव निवासी विजय कुमार पुत्र शिवमूरत ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे वह तरती से अपनी आइसक्रीम फैक्ट्री कठिरांव जा रहा था। इसी दौरान तरती गेट के पास पैसे के लेन-देन की पुरानी रंजिश को लेकर तरती निवासी अमन गुप्ता व उसके भाई ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.