बुलंदशहर, मार्च 14 -- बुलंदशहर। जहांगीराबाद के मोहल्ला लोध राजपूतान में दूध लेने गए एक युवक के साथ एक पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट से तनाव फैल गया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भारी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने कस्बा चौकी का घेराव करते हुए हंगामा। हंगामा करता देख जिले के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत किया। हंगामा के बाद नगर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि नगर के मोहल्ला लोध राजपूतान निवासी कुलदीप पुत्र राजेंद्र दूध लेकर लौट रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला बंशीधर स्थित मस्जिद के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और ईंट-पत्थर से बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया...