प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 16 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाना क्षेत्र के गाबी महुआवन निवासी साहिल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 15 जून की शाम वह प्राथमिक विद्यालय के पास वॉलीबाल खेल रहा था। इसी बीच तेलियाही निवासी जैद, मादूपुर निवासी फैसल, बोझवा निवासी सोएब, रानीगंज निवासी आर्यन उससे गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...