युवक से मारपीट के आरोप में चार पर केस
जौनपुर, जुलाई 21 -- खुटहन। क्षेत्र के लोनियापट्टी गांव में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक शब्द कहने, जान से मारने की धमकी देने और मोबाइल तोड़ने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी रमेश गौतम की तहरीर के अनुसार शनिवार शाम वह अपने भाई के साथ पिता को खाना देने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मंगेश चौहान, अभिषेक चौहान, मिथिलेश चौहान और गंगेश चौहान ने उनकी बाइक रोककर शराब खरीदने के लिए बाइक मांगी। मना करने पर दोनों भाइयों की पिटाई कर दी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और मोबाइल भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.