कन्नौज, अप्रैल 9 -- सौरिख थाना क्षेत्र के ऐराहो गांव निवासी अजय कुमार पुत्र रामआसरे शाक्य ने बताया कि 7 मार्च सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह गांव में ही एक झोलाछाप के यहां दवा लेने गया था। तभी वहां पहले से मौजूद गांव के आकाश कुमार ने गालीगलौज की। गाली देने से मना करने पर उसने जानलेवा हमला बोल दिया। चीखपुकार सुनकर जब गांव के लोग आ गए, तब वह जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...