कन्नौज, दिसम्बर 7 -- इंदरगढ़(कन्नौज), संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की। मारपीट के बाद उसका सिर मुड़वाया, मुंह पर कालिख लगाई। इसके बाद जूतों की माला पहनाकर उसको घर से बाहर निकाल कर घुमाया। इस पर पीड़ित ने रविवार को इंदरगढ़ पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं चर्चा रही कि युवक गांव निवासी किसी युवती से मिलने गया था। इसी दौरान उसके परिजनों ने उसे पकड़ लिया। मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसको जबरन पकड़कर अपने घर ले गए और वहां मारपीट की। मारपीट के बाद जबरन उस...