गाजीपुर, दिसम्बर 3 -- मरदह। मरदह थाना के डोड़सर गांव निवासी अभिषेक यादव, राहुल यादव को गांव में रास्ते से जाते वक्त पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। प्रकरण में मरदह पुलिस ने राहुल यादव के प्रार्थना पत्र पर हमलावर दिव्यांशु यादव,मनीष यादव,संदीप यादव,विनोद यादव,धनंजय यादव ,प्रशांत यादव के विरुद्ध मारपीट,गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों घायलों का उपचार मरदह सीएचसी पर कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.