गोरखपुर, मई 21 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम मरवटीया मिश्रौलिया निवासी एक युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मरवटीया मिश्रौलिया निवासी रमेश चंद्र ने गोला थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 15 मई की शाम उनका पुत्र प्रेम नारायण डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था। घर के सामने नगर के पास पहुंचते ही गांव के ही प्रीतम अपने बड़े भाई और दो अज्ञात साथियों के साथ ऑटो से वहां पहुंचा। आरोप है कि चारों ने प्रेम नारायण को रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के पिता के अनुसार, आरोपियों ने युवक की जेब में रखे 10 हजार रुपये और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर आसपास के...