कौशाम्बी, फरवरी 11 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के मिन्हाजपुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मिन्हाजपुर गांव निवासी कलीम उल्ला पुत्र अनवर अली ने बताया कि नौ फरवरी की शाम वह कब्रिस्तान स्थित अपने पिता की कब्र से अगरबत्ती जलाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आश्रम के समीप सुनील पुत्र छेदीलाल को गांव का ही मेंहदी हसन उर्फ अनुज प्रताप सिंह पिटाई कर रहा था। कलीम उल्ला के विरोध करने पर उसने उसकी भी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद कलीम के ऊपर हमला करने के लिए मेंहदी हसन ने अपना कुत्ता छोड़ दिया। इससे कलीम उल्ला को काफी चोटें आई। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मेंहदी हसन उर्फ अनुज प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.