प्रयागराज, अप्रैल 9 -- बेली इलाके में कपड़ा प्रेस करने वाले एक युवक के साथ मारपीट और दुकान जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कैंट थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गौतम लाल कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह समिया देवी मंदिर के सामने अपनी दुकान पर मौजूद था, तभी दो युवक बाइक से पहुंचे। एक युवक ने जातिसूचक शब्दों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और जमकर पीटा। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर दुकान में आग लगाने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों की एक बाइक पर नंबर था, जबकि दूसरी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.