युवक से मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर, जून 3 -- थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव धरारी में रविवार रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें मुस्लिम पक्ष से अलीहसन समेत चार लोग घायल हो गए थे। मामले में घायल अली हसन के भाई गुलहसन ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उनके भाई की गांव निवासी व्यक्ति से रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित भीष्म, योगेश, देवन, गौरव, देवदत्त, विपिन समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.