प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। चंदापुर हाता निवासी विशाल का आरोप है कि 15 अप्रैल की रात करीब 10 बजे वह अपनी गाड़ी गली में मोड़ रहा था, तभी यश केशवानी, तनू और कुछ अन्य लोगों ने गालीगलौज करते हुए उसके और भतीजे शुभ सिंह के साथ मारपीट की।हमलावरों ने अपने कुत्तों से भी हमला कराया और जान से मारने की धमकी दी। मुट्ठीगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...