रुडकी, अप्रैल 25 -- रुड़की, संवाददाता। घर के बाहर घूम रहे एक युवक से पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्ववाली गणेशपुर निवासी प्रार्थ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात करीब दस बजे वह खाना खाकर घर के बाहर सड़क पर घूम रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया और वह बात करने लगा। इस बीच एक बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.