आगरा, अप्रैल 9 -- कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की देर रात बाइक सवार युवक से रुपये व बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पुलिस ने लूटी गई नकदी, बाइक, मोबाइल फोन, आधार कार्ड आदि बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की है। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया निवासी अमर सिंह पुत्र गीतम ने थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि आठ अप्रेल की देर रात करीब 11 बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था, तभी कादरगंज रोड पर नवादा के निकट नगला नट निवासी रामेंद्र पुत्र ब्रजपाल उसके रुपये व बाइक लूटकर भाग गया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी रामेन्द्र पुत्र बृजलाल निवासी नगला न...