आरा, अप्रैल 24 -- -नारायणपुर थाना क्षेत्र के जमनी टोला-मेंहदीचक रास्ते की दोपहर की घटना -दो राउंड फायरिंग की चर्चा, घटनास्थल से पुलिस को मिला एक खोखा -अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर फायरिंग करते भाग निकले। दो राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। घटनास्थल शुक्रवार की दोपहर जमनी टोला से मेंहदीचक जाने वाली सड़क पर एक सुनसान जगह पर हुई। अपराधियों की संख्या दो बतायी जा रही है। लूट की घटना चासी गांव निवासी श्लोक कुमार के साथ हुई है। इस मामले को लेकर श्लोक कुमार की ओर से स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है। बताया जा रहा है कि श्लोक कुमार शुक्रवार की दोपहर अपने पिता के साथ बाइक से गांव...