महाराजगंज, जून 26 -- बस्ती, हरिशंकर त्रिपाठी। कोतवाली पुलिस ने संतकबीनगर से बस्ती आए युवक को डराधमका कर नकदी लूटने की घटना का खुलासा किया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने धरपकड़ की जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने लूटकांड में शामिल चारों आरोपितों को जामडीह शुक्ल मार्ग पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक और 1545 रुपया नकद बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में सुभाष मोदनवाल निवासी जिगिना थाना पुरानी बस्ती, आदर्श गुप्ता निवासी सुर्ती हट्टा थाना पुरानी बस्ती, नफीस और दिलशाद निवासीगण परसा तकिया थाना पुरानी बस्ती शामिल हैं।बहराइच जिले के रहने वाले अर्जुन ने कोतवाली में तहरीर दी है कि वह संतकबीरनगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। गत 23 जून को वह संतकबीरनगर से बहरा...