सोनभद्र, मार्च 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के इमरती कालोनी निवासी युवक से ठग ने सोना मिलने का लालच देकर एक युवक से तीन लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के इमरती कॉलोनी निवासी रोहित मिश्रा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को परिचित बताते हुए पहले 199 रुपये का मोबाइल रिचार्ज कराने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने विश्वास में आकर कर दिया।इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन कर बताया कि मकान की नींव खोदते समय उसे सोने का एक चूहा मिला है। उसने डर और गोपनीयता का हवाला देते हुए पीड़ित को विश्वास में लिया और उस सोने में हिस्सा देने की बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.