फरीदाबाद, दिसम्बर 26 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधी ने 22 साल के एक युवक को टेलीग्राम पर टास्क पूरा करके पैसा कमाने के नाम पर धोखाधड़ी करके 97 हजार 51 रुपए की ठगी कर ली। घटना 28 नवंबर 2025 को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर 19 राजा गार्डन निवासी ऋषभ का कहना है कि 28 नवंबर को टेलीग्राम पर उसके पास टास्क पूरा करने और पैसा कमाने का मैसेज आया। जिस पर उसने अपनी सहमति जता दी। शुरुआत में टास्क पूरा करने के बाद उसे कुछ पैसे मिले लेकिन बाद में अपराधियों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और उससे 97,051 रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.