प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- लालगंज। इलाके के पूरे बलभद्र (वीरसिंहपुर) निवासी वीरभाईन पत्नी राम आसरे सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 31 जनवरी की रात करीब नौ बजे बेटा अजीत सरोज घर आ रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के राजेश यादव, देवानंद, करन ने मिलकर मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...