बरेली, अगस्त 26 -- क्योंलडिया। क्याोलडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम केलाडांडी निवासी राजकुमार पुत्र इंद्रपाल को शेयर बाजार में कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने करीब 60,000 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पोर्टल और स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 30 जुलाई को पीड़ित राजकुमार के पास एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को ग्लोबल मनी सिक्योर कंपनी का ब्रोकर आलोक कुमार बताया। उसने पीड़ित को झांसा दिया कि यदि वह उनकी कंपनी के जरिये स्टॉक मार्केट में पैसा लगाता है, तो उसे भारी रिटर्न मिलेगा। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए उसने मात्र 1,000 रुपये की छोटी रकम से ट्रेडिंग खाता खुलवाया।इसके बाद शातिर ठगों ने व्हाट्सएप नंब...