कौशाम्बी, मई 13 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद कोखराज के नौढ़िया और पइंसा के कैमा गांव में एक युवक व किशोरी का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस के साथ परिवार वाले भी इसे खुदकुशी बता रहे हैं। हालांकि, आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं है। घटना के बाद से घरों में कोहराम मचा हुआ है।पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा गांव का 22 वर्षीय वीरू किसानी करता था। बुधवार को सुबह ही उसके पिता रमेश चंद्र अपना ई-रिक्शा लेकर सवारियां ढोने चले गए थे। शाम को मां आशा देवी खेतों की तरफ गई थी। जबकि, पत्नी खुशबू घर के बाहर मवेशियों को चारा-पानी दे रही थी। यह भी पढ़ें- कमरे में बंद कर साली को मारी गोली, फिर जीजा ने खुद को उड़ाया; दोनों की मौत खुशबू कुछ देर बाद भीतर गई तो कमरे में पति वीरू का शव फंदे पर लटकता देख चीख पड़ी। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जम...