आगरा, मार्च 7 -- पटियाली थाना क्षेत्र के नगला खिन्नी गांव में शुक्रवार की रात एक ग्रामीण युवक नामजदों ने लहूलुहान कर दिया। चीखपुकार पर पहुंचे अन्य परिजनों को भी घायल कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पटियाली थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में नगला खिन्नी गांव निवासी विजय प्रताप पुत्र रामसनेही ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाजार जा रहा था, तभी पार्क के निकट गांव के दिनेश कुमार, हृदेश, राजा बाबू, कुंवरपाल, उमेश उर्फ भूरे, अवधेश ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। धारदार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। चीखपुकार पर पहुंचे उसके भाई श्रीकृष्ण, किशन पहुंच गए, इन्हें भी आरोपियों ने मारापीटा। अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.