समस्तीपुर, मई 18 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत घोर नगर गांव से एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर गांव के प्रमोद दास ने थाना में आवेदन दिया है। जिसमें उसने कहा है कि उसका पुत्र 14 मई की सुबह से ही अपने घर से लापता है। परिवार के लोगों के द्वारा सगे संबंधी के यहां खोजबीन किया गया परंतु उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में किशोरी लापता, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...