सहरसा, मार्च 29 -- सत्तर कटैया। बारा पंचायत स्थित लालगंज गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। मनीष कुमार मिश्रा ने बिहरा थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका भतीजा अंकूर उर्फ चिंटू, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, 26 मार्च से गायब है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...