युवक रहस्यमय ढंग से लापता
लखीमपुरखीरी, मई 3 -- क्षेत्र के गांव खिरिया जाट लखनपुर निवासी युवक बाइक से खेत पर पानी चलाने गया था, जहां रहस्यमय तरीके से बाइक समेत लापता हो गया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। भाई रंजीत ने बताया कि उसका भाई सुखदेव शुक्रवार सुबह 3 बजे करीब बाइक से बरैचा गुरुद्वारा के पास धान के खेत में पानी चलाने गया था, वहां से अचानक गायब हो गया। दोपहर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जानकारी न मिलने पर रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। यह भी पढ़ें- लापता किशोर का 7 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं यह भी पढ़ें- मासूम लापता, तलाश में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.