मथुरा, दिसम्बर 21 -- श्री आदर्श अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन में तीन संबंध हुए। अग्रवाटिका में शुभारम्भ महापौर विनोद अग्रवाल, रामलीला सभा अध्यक्ष जयन्ती प्रसाद अग्रवाल, श्री अग्रवाल सभा अध्यक्ष अशोक बंसल, उमाशंकर एडवोकेट, कृष्ण मुरारी सर्राफ, सुभाष सिक्का, मोहन लाल मित्तल, किशोर अग्रवाल, विष्णु जरी वाले, मोरमुकुट अग्रवाल, भूपेन्द्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। युवक-युवतियों का परिचय कराने के लिये बनाई गई पत्रिका का विमोचन समस्त अतिथियों द्वारा पुस्तिका के सम्पादक माधव शरण अग्रवाल एवं मनोज कुमार मुकुट वाले ने करवाया। संचालन मुख्य संयोजक विष्णु दास अग्रवाल ने किया। संयोजक अशोक अग्रवाल, कन्हैया लाल मुकुट वाले, अश्वनी गर्ग, सुनील अग्रवाल, सुरेश ठेकेदार, राकेश अलमारी, गिरधारी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वाग...