मोतिहारी, जनवरी 8 -- सुगौली, निज संवाददाता । थाना के बौधा सरेह में युवक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस घटना को लेकर दोनों मृतकों के परिजनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में अलग अलग आवेदन दिया है। दोनों पक्षों ने इसे साजिश के तहत की गई हत्या बताया है,इससे मामला और पेचीदा हो गया है। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पान्नापुर जोगिया निवासी मृतक युवक की मां इंदू देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पांच जनवरी की शाम उनका पुत्र अजय कुमार उर्फ लखन शौच के लिए घर से निकला था,लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रातभर खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सूचना मिली कि उनका पुत्र सुगौली के बौधा सरेह में एक पेड़ से मृत अवस्था में लटका हुआ है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पुत्र को मृत पाया। इंदू देवी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.