रांची, मार्च 6 -- चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर टांगर में शुक्रवार को किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से उमंग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी गई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को प्रखंड के विभिन्न आरोग्य मंदिरों में उमंग दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सरिता कच्छप और बीपीएम श्यामेन्द्र कुमार अभिषेक ने मध्य विद्यालय टांगर के विद्यार्थियों को इसके उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 10 से 19 वर्ष की आयु के किशोर-किशोरियों में कई तर...