बिजनौर, जुलाई 20 -- गांव बादीगढ़ निवासी एक युवक बिजनौर निवासी एक युवती को लेकर फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों एसपी से शिकायत कर बेटी की बरामदगी की मांग की है। परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में जांच कर दी है।बिजनौर निवासी युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत में में बताया कि गांव बादीगढ़ निवासी युवक विवेक का उनके घर पर काफी दिनों से आना जाना था। आरोप है कि इस दौरान युवक युवती को दो दिन पहले बहला फुसलाकर कर घर से भगा ले गया। संभावित स्थानों पर युवती की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज परिजनों ने पुलिस से जांच कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी ह...