उरई, नवम्बर 28 -- उरई। शहर के गोपालगंज निवासी रामजी पांडे ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घटना जबकि है कि एक व्यक्ति जो कि शहर के झांसी रोड विद्या मंदिर स्कूल के आगे रेलवे की पटरी के पास रहता है। उसने एक फोन नंबर से यूनियन बैंक से एक लोन पास कराई थी। जो की सभी फर्जी दस्तावेज लगे हुए थे इसको लेकर उसको 1 वर्ष का करवास भी हुआ था। उसी को लेकर वह आए दिन प्रार्थी को धमकी देता है कि वह उनको झूठे मुकदमे में फंसा देगा और जान माल की भी बात करता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ जांच पड़ताल करवा कर कार्रवाई की जाए। वहीं उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति उनके 670000 रुपये भी लिए हुए हैं इनको लिए लगभग 13 वर्ष बीत चुके हैं। जब से वह आए दिन कहता रहता है कि अब दे दूंगा, लेकिन अभी तक उसने पैसे ...