प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- कुंडा। कोतवाली के रायजी का पुरवा मझिलगांव निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 मई की शाम करीब 7.30 बजे वह अपनी आटा चक्की पर बैठा था। तभी गांव के अमन मिश्रा पहुंचे और गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो वहां पर रखे डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े तो वह जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित विपिन की तहरीर पर पुलिस ने अमन मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...